inshorts

संविधान की किताब लेकर घूमने से नहीं मिलेगी सत्ता; राहुल गांधी पर बरसीं अनुप्रिया पटेल

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि संविधान की किताब हाथ में लेकर घूमने और सड़कों पर भीड़ जुटाने से सत्ता हासिल नहीं हो सकती। उन्होंने विपक्ष पर महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक का विरोध करने का आरोप लगाया और कांग्रेस से महिलाओं को 33% आरक्षण देने में सहयोग की अपील की।