अनुपम खेर ने कार्तिक आर्यन को बताया उम्दा ऐक्टर; कहा- तुमसे बहुत प्रेरणा मिलती है

अभिनेता अनुपम खेर ने कार्तिक आर्यन की तारीफ करते हुए उन्हें उम्दा ऐक्टर बताया और कहा है, "तुमसे मुझे बहुत प्रेरणा मिलती है। सिर्फ एक सीनियर ऐक्टर के तौर पर नहीं बल्कि शानदार कलाकार के रूप में भी।" उन्होंने कहा, "तुम्हें देखकर मुझे अपने शुरुआती दिन याद आते हैं...छोटे शहर से आकर बड़े मुकाम तक पहुंचना और वही मासूमियत...बनाए रखना।"