अनिरुद्धाचार्य ने सलमान खान को भेंट की श्रीमद भगवद गीता
बिग बॉस 18 के ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड का एक वीडियो सामने आया है जिसमें आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य बतौर मेहमान शो में शामिल होते नज़र आ रहे हैं। अनिरुद्धाचार्य की होस्ट व अभिनेता सलमान खान के साथ एक तस्वीर भी सामने आई है जिसमें वह सलमान को श्रीमद भगवद गीता भेंट करते नज़र आ रहे हैं।