म्यूज़िक कंपोज़र अनिरुद्ध रविचंदर ने सनराइज़र्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन के साथ अपनी शादी समारोह की अनदेखी तस्वीरें गुरुवार को इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में अनिरुद्ध मेहमानों के लिए गाने गाते हुए और दिग्गज अभिनेता रजनीकांत ताली बजाते हुए दिख रहे हैं। गौरतलब है कि दोनों की 11 नवंबर को ग्रीस में शादी हुई थी।