अनिल कपूर और उनके बेटे हर्षवर्धन ने मुंबई में ₹5 करोड़ में खरीदा लग्ज़री अपार्टमेंट
रियल एस्टेट वेबसाइट स्क्वायर यार्ड्स के मुताबिक, ऐक्टर अनिल कपूर और उनके बेटे हर्षवर्धन ने बांद्रा (मुंबई) में ₹5 करोड़ में लग्ज़री अपार्टमेंट खरीदा है। यह संपत्ति 'द स्मोकी हिल सीएचएस लिमिटेड' में स्थित है जिसका क्षेत्रफल 1,165 वर्गफीट और कारपेट एरिया 970 वर्गफीट है। अनिल व हर्षवर्धन ने इसके लिए ₹30 लाख के स्टांप शुल्क का भुगतान किया है।