अनिल कपूर के शो के सेट पर महिला स्टंट निर्देशक ने 9 घंटे किया इंतज़ार, अभिनेता ने मांगी माफी
स्टंट निर्देशक और 'बॉडी डबल' गीता टंडन ने आरोप लगाया है कि अभिनेता अनिल कपूर के रियलिटी शो 'इंडिया के टॉप 1%' के सेट पर उन्हें और उनके बेटे को करीब 9 घंटे तक इंतज़ार कराया गया। उन्होंने कहा कि देरी पर सवाल उठाने पर प्रोडक्शन टीम का रवैया बेहद अपमानजनक था। इसके बाद अभिनेता ने उनसे माफी मांगी है।