सलमान खान के बाद ‘बिग बॉस’ होस्ट करने पर बोले अनिल कपूर, बताया क्यों चुना ‘इंडिया के टॉप 1%’
अभिनेता अनिल कपूर ने ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ और अपने नए शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि सलमान खान के बाद ‘बिग बॉस OTT’ होस्ट करना अलग चुनौती थी। अनिल के मुताबिक, नए शो का अनोखा कॉन्सेप्ट उन्हें पसंद आया, क्योंकि इसमें ज्ञान के बजाय तर्क, अवलोकन और सामान्य समझ की परीक्षा होती है।