अनुष्का शर्मा व उनके परिवार ने मुंबई में खरीदे 3 लक्ज़री फ्लैट, ₹44 करोड़ में हुआ सौदा
ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके परिवार ने मुंबई के वर्सोवा स्थित गोदरेज स्काईशोर में 3 लक्ज़री फ्लैट खरीदे हैं। इनमें से एक फ्लैट अनुष्का शर्मा ने ₹14.9-करोड़ और दूसरा उनके माता-पिता ने ₹10.91-करोड़ में खरीदा। वहीं, जुलाई-2026 में अनुष्का और विराट कोहली ने इसी प्रोजेक्ट में एक और फ्लैट ₹18.29-करोड़ में खरीदा। गौरतलब है, तीनों फ्लैट की कुल कीमत ₹44.1-करोड़ है।