अनीस बज़्मी ने बताई मुश्ताक खान के मशहूर डायलॉग 'मेरी एक टांग नकली है' के पीछे की कहानी
'वेलकम' के निर्देशक अनीस बज़्मी ने फिल्म में अभिनेता मुश्ताक खान के मशहूर डायलॉग 'मेरी एक टांग नकली है' की कहानी बताई है। बकौल बज़्मी, फिल्म में उन्हें केवल बॉडीगार्ड के पीछे खड़े रहना था, शूटिंग शुरू होने के कई दिनों तक उनके पास डायलॉग नहीं था लेकिन एक रात उन्होंने (बज़्मी) खुद यह डायलॉग लिखा जो आइकॉनिक बन गया।