'रामायण' देखकर हैरान रह गईं अनन्या पांडे; कहा- ऐसी फिल्मों में करना चाहती हूं काम

HT लीडरशिप समिट में ऐक्ट्रेस अनन्या पांडे ने 'रामायण' की तारीफ करते हुए कहा कि फिल्म देखकर वह हैरान रह गईं। उन्होंने बताया कि बचपन में मां-दादी पौराणिक कहानियां सुनाती थीं इसलिए इसमें उनकी दिलचस्पी रही है। बकौल अनन्या, भविष्य में वह पर्दे पर पौराणिक किरदार निभाना चाहती हैं, उन्हें गंभीर और मज़ेदार दोनों तरह के किरदार निभाना पसंद है।