अनन्या पांडे से एनसीबी की पूछताछ के बाद गुलदस्ता लेकर उनसे मिलने पहुंचे ईशान खट्टर

आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स मामले में अनन्या पांडे से गुरुवार-शुक्रवार को हुई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की पूछताछ के बाद शनिवार को अभिनेता ईशान खट्टर उनसे मिलने उनके घर पहुंचे। उन्हें फूलों का गुलदस्ता खरीदते भी देखा गया था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। बता दें, सोमवार को दोबारा अनन्या को एजेंसी में पेश होना है।