बॉलीवुड ऐक्ट्रेस अनन्या पांडे 26 सितंबर को हुए 'ग्लोबल सिटिज़न कॉन्सर्ट' में हिस्सा लेने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय हस्ती बन गई हैं। अनन्या ने जलवायु परिवर्तन के कारण प्रजातियों के विलुप्त होने और अत्यधिक गरीबी पर बात की। 24 घंटे के इस म्यूज़िक फेस्टिवल में अभिनेता अमिताभ बच्चन, दीया मिर्ज़ा और सारा अली खान भी शामिल हुए थे।