अनबन की खबरों के बीच लंबे समय बाद भोजपुरी ऐक्ट्रेस अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे साथ नज़र आई हैं। दरअसल, दोनों काफी करीबी दोस्त थीं लेकिन दोनों में नाराज़गी की खबरें आ रही थीं। आम्रपाली ने बताया कि गलतफहमी के कारण दूरियां आ गई थीं जो अब खत्म हो गई हैं। अक्षरा ने आम्रपाली के साथ तस्वीरें शेयर की हैं।