inshorts

अनबन की खबरों के बीच ममता ने भतीजे अभिषेक के साथ बनाई टीएमसी की नई कार्य समिति

टीएमसी नेता पार्थ चटर्जी ने बताया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 19-सदस्यीय एक राष्ट्रीय कार्य समिति का गठन किया है। इसमें भतीजे अभिषेक बनर्जी व कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम शामिल हैं। अभिषेक के 'एक व्यक्ति, एक पद' की नीति पर ज़ोर देने को लेकर ममता-अभिषेक के बीच अनबन की खबरों के बीच समिति बनाई गई।