अभिनेत्री अमृता राव के पति आरजे अनमोल ने 'कपल ऑफ थिंग्स' के नए एपिसोड में खुलासा किया है कि उन्होंने अपने लाइव रेडियो शो में अमृता को प्रपोज़ किया था। अनमोल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है जिसमें अमृता कहती दिख रही हैं, "क्या आप विश्वास कर सकते हैं...उन्होंने मुझे रेडियो पर लाइव प्रपोज़ किया...पूरा शहर सुन रहा था।"