अनिल देशमुख को जेल भेजने वालों को चुकानी पड़ेगी हर घंटे व हर दिन की कीमतः शरद पवार
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा है, ''आप (बीजेपी) ने उन्हें (महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख) जेल भेजा...आपको हर दिन और हर घंटे इसकी कीमत चुकानी होगी।" उन्होंने कहा कि देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह फरार हैं और आरोपों को साबित करने के लिए सामने नहीं आ रहे।