अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर आगामी फिल्म 'ऊंचाई' के सेट से एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके साथ अभिनेता अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता और सारिका नज़र आईं। इस तस्वीर पर एक फैन ने कमेंट किया, "एक ही फ्रेम में सभी दिग्गज।" वहीं, एक अन्य फैन ने लिखा, "एक ही तस्वीर में सिनेमा का इतिहास उल्लेखनीय है।"