अनुराग आपसे 2 घंटे बात कर सकते हैं लेकिन तीसरे घंटे में वह आपसे नफरत करने लगेंगे: मनोज
ऐक्टर मनोज बाजपेयी ने एक इंटरव्यू के दौरान मज़ाक में कहा है, "फिल्ममेकर्स अनुराग कश्यप ऐसे व्यक्ति हैं जो आपसे 2 घंटे तक बात कर सकते हैं लेकिन तीसरे घंटे में वह आपसे नफरत करने लगेंगे और इसीलिए मैं उनसे नहीं मिलता हूं।" मनोज बाजपेयी ने कहा, "अनुराग (सब से) अलग-थलक रहने वाले और एकांतप्रिय व्यक्ति हैं।"