अनुराग कश्यप ने बिना ऑडिशन के 'गैंग्स...' में लिया था, पहली मुलाकात में पागल कहा था: हुमा

अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने बताया है कि उन्हें पहली फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' बगैर ऑडिशन दिए मिली थी। उन्होंने कहा, "अनुराग (कश्यप) ने कहा था...वह मुझे पिक्चर में लेंगे...और मैं गधी नंबर 1...मैंने कहा...मैं तो अभी आई हूं बॉम्बे...सुना है बहुत स्ट्रगल करनी पड़ती है...ऐसे आसानी से पिक्चर नहीं मिलती।" बकौल अभिनेत्री, "उन्होंने कहा...तू पागल है क्या? मैंने कहा...थोड़ी सी।"