सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के पुरस्कारों में 'सर्वश्रेष्ठ वेब-सीरीज़ पुरस्कार' देने की घोषणा की। उन्होंने कहा, "यह पुरस्कार ओटीटी प्लैटफॉर्म की ऐसी वेब-सीरीज़ को मिलेगा जो मूल रूप से भारतीय भाषा में शूट होगी।" बकौल ठाकुर, 54वें आईएफएफआई में इस साल से शुरू होने वाला यह पुरस्कार प्रतिवर्ष दिया जाएगा।