अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने पर इंस्टाग्राम पर नोट लिखा है। उन्होंने लिखा, "आपने नेतृत्व की मिसाल पेश की, (आपने) जीत के लिए पूरी ऊर्जा लगाई है...कुछ हार के बाद आपके बराबर में बैठकर आपकी आंखों में आंसू देखे...जब आप ये सोचते थे कि क्या आप कुछ और भी कर सकते थे।"