अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने सोमवार को भारतीय महिला तेज़ गेंदबाज़ झूलन गोस्वामी की बायोपिक 'चकदा एक्सप्रेस' की पहली झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की। अनुष्का के पति व पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वीडियो पर दिल वाली इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी है। 39-वर्षीय पेसर झूलन ने भी वीडियो पर कोहली की तरह ही प्रतिक्रिया दी है।