ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने शनिवार को भारतीय महिला पेसर झूलन गोस्वामी के आखिरी मैच के बाद उन्हें 'दिग्गज' और 'प्रेरणा' बताते हुए इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा, "रोल मॉडल...आपका नाम हमेशा के लिए इतिहास में दर्ज होगा...भारतीय महिला क्रिकेट में गेम चेंजर बनने के लिए आपको धन्यवाद।" झूलन गोस्वामी की बायोपिक 'चकदा एक्सप्रेस' में अनुष्का नज़र आएंगी।