बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बुधवार को आरोप लगाया कि एक केंद्रीय मंत्री सहित 5 सांसद अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित सीटों से फर्ज़ी प्रमाण-पत्रों के आधार पर निर्वाचित हुए हैं। बकौल मांझी, इनमें बीजेपी के 2, कांग्रेस व टीएमसी के 1-1 व 1 निर्दलीय सांसद शामिल हैं। उन्होंने इसकी जांच कराने की मांग की है।