अन्नू कपूर दिल्ली के अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, सीने में दर्द की शिकायत के बाद हुए थे भर्ती
दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के चेयरमैन (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) डॉक्टर अजय स्वरूप ने बताया है कि अभिनेता अन्नू कपूर को रविवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अभिनेता सीने में दर्द की शिकायत के बाद 26 जनवरी को अस्पताल में भर्ती हुए थे। अन्नू कपूर कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में डॉक्टर सुशांत वट्टल की देखरेख में भर्ती थे।