अमेरिकी दूसरी सर्किट अपील कोर्ट ने सोमवार को राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के हश मनी केस को संघीय-अदालत में ट्रांसफर करने की याचिका पर जल्द फैसला देने का निर्देश दिया है। संघीय-अदालत में जाने पर ट्रंप प्रेसिडेंशियल इम्युनिटी के आधार पर अपनी दोषसिद्धि रद्द कराने की मांग कर सकते हैं। 2024 में न्यूयॉर्क की जूरी ने ट्रंप को दोषी ठहराया था।