अपनी जीत तक काला मास्क पहनने की कसम खाने वालीं पुष्पम प्रिया बिहार चुनाव के रुझानों में पिछड़ीं
अपनी जीत तक काला मास्क पहनने की कसम खाने वालीं पुष्पम प्रिया चौधरी रुझानों में पिछड़ती दिख रही हैं। बिहार की दरभंगा सीट से चुनाव लड़ रहीं प्लुरल्स पार्टी की पुष्पम रुझानों में 9वें स्थान पर चल रही हैं और अबतक उन्हें केवल करीब 1,074 वोट मिले हैं। लंदन से पढ़ाई कर लौटीं प्रिया 2020 में भी चुनाव हारी थीं।