अभिनेता अक्षय कुमार ने बताया है कि उनकी बेटी नितारा (करीब 12-साल) कुछ महीने पहले वीडियो गेम खेल रही थी जिसमें अनजान लोग भी जुड़े थे। बकौल अक्षय, एक शख्स ने नितारा को मेसेज कर उसकी लोकेशन व जेंडर पूछा और कुछ देर बाद कहा कि 'मुझे अपनी न्यूड पिक्चर भेजोगी?'। अक्षय ने कहा कि यह भी साइबर क्राइम है।