अपने फॉलोअर्स के साथ धोखा कर रहे टॉप सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स? रिपोर्ट में हुआ खुलासा
विज्ञापन मानक परिषद (ASCI) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, भारत के 76% टॉप डिजिटल स्टार्स अपने स्पॉन्सर्ड पोस्ट में यह खुलासा ही नहीं कर रहे हैं कि वे पेड प्रमोशन कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल-सितंबर 2025 में पकड़े गए 97% गलत विज्ञापन डिजिटल प्लैटफॉर्म से थे। इनमें से 79% मेटा पर और 5% से कम गूगल पर मिले।