ऐक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने 21-वर्ष की उम्र में एक बेटी को गोद लिया था लेकिन कानूनी रूप से गोद लेने की प्रक्रिया 3-वर्षों तक फैमिली कोर्ट में चली। उन्होंने बताया, "मुझे डर था कि...फैसला मेरे खिलाफ ना आए...इसलिए मैं बेटी को लेकर भागना चाहती थी।" सेन ने कहा, "मैंने पिता से कहा था...गाड़ी तैयार रखना… हम बच्ची लेकर निकल जाएंगे।"