अपने वायरल 'एकतरफा मुस्कान' मीम पर वरुण धवन ने किया रिऐक्ट, कहा- मेरी स्माइल ट्रेंड कर रही है
ऐक्टर वरुण धवन ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अपने वायरल 'एकतरफा मुस्कान' मीम पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने गायक विशाल मिश्रा से कहा, "मुझे पता है मेरी स्माइल ट्रेंड कर रही है।" वरुण ने उन्हें यह एक्सप्रेशन सिखाते हुए कहा, "पहले पूरा स्माइल और फिर...एक तरफ से गिरा (स्माइल) दो।" उन्होंने कहा, "खुश हूं...पूरा हिंदुस्तान मेरे साथ स्माइल कर रहा।"