अपने ही नेताओं पर गुजरात में बुरी तरह भड़के राहुल गांधी, कहा- आधे बीजेपी से मिले हैं

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को अहमदाबाद (गुजरात) में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने ही नेताओं पर नाराज़ हो गए। उन्होंने कहा, "गुजरात कांग्रेस में दो तरह के लोग हैं। एक हैं जो जनता के साथ खड़े हैं...दूसरी तरह के नेता जनता से कटे हुए हैं और उसमें आधे बीजेपी से मिले हैं।"