अपनी ही सरकार के खिलाफ हुए हरियाणा के मंत्री विज, कहा- CM चाहें तो छीन लें मेरा मंत्री पद

हरियाणा के परिवहन और ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अपनी ही सरकार पर काम न करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री चाहें तो मेरा मंत्री पद छीन लें लेकिन विधायकी नहीं छीन सकते। मैंने मंत्री होने पर भी कोई सुविधाएं नहीं ले रखीं हैं। मैंने कोठी नहीं ली।"