अपना खुद का बिज़नेस करना चाहती हूं, नहीं पता प्रोड्यूसर बनूंगी या उद्यमी: भूमि पेडनेकर
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने कहा है कि वह अपना खुद का एक बिज़नेस करने को लेकर बेहद जुनूनी हैं। उन्होंने कहा, "मैं नहीं जानती हूं कि मैं इन अलग-अलग चीज़ों को कैसे करूंगी।" बकौल ऐक्ट्रेस, उन्हें नहीं पता है कि वह फिल्में प्रोड्यूस करेंगी या एक उद्यमी बनेंगी लेकिन वह अभिनय करना और एक जलवायु कार्यकर्ता होना जारी रखेंगी।