inshorts

अपना पुष्कर फ्लावर और फायर दोनों है: उत्तराखंड के सीएम को लेकर राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड में चुनावी जनसभा में कहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरल और सौम्य हैं। उन्होंने कहा कि आजकल 'पुष्पा' फिल्म की खूब चर्चा हो रही है और पुष्कर सुनकर कांग्रेस उनको केवल फ्लावर समझ रही है। बकौल सिंह, "अपना पुष्कर फ्लावर भी है और फायर भी। यह पुष्कर धामी न रुकेगा, न झुकेगा।"