अभिनेत्री ईशा देओल तख्तानी ने कहा है कि वह अपनी दोनों बेटियों में उन वैल्यूज़ को डालना चाहती हैं जो उन्हें उनकी मां व अभिनेत्री-सांसद हेमा मालिनी से मिली हैं। उन्होंने कहा, "मैं एक बहुत...मज़बूत महिला-उन्मुख घर में पली-बढ़ी हूं। मेरी मां समेत घर की दूसरी महिलाएं...कामकाजी, फोकस्ड और स्वतंत्र थीं...अपनी बेटियों को भी ऐसी ही परवरिश दे रही हूं।"