अपनी मरी पार्टी को जिंदा करने की कोशिश कर रही एमएनएस: हनुमान चालीसा बजाने पर आदित्य

मुंबई में शिवसेना मुख्यालय के बाहर रविवार को एमएनएस कार्यकर्ताओं द्वारा लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाने को लेकर शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, "वे (एमएनएस) अपनी मृत पार्टी को पुनर्जीवित करने की कोशिश कर रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "हमारे हिन्दुत्व से तो सभी परिचित हैं...हमने जो वादा किया है (चुनाव के दौरान) हम उसे पूरा करेंगे।"