11 साल की डेटिंग के बाद हाल ही में अभिनेत्री पत्रलेखा से शादी करने वाले अभिनेता राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में नज़र आ रहा है कि राजकुमार राव द्वारा पत्रलेखा की मांग भरने की रस्म के बाद राव के कहने पर उनके माथे पर पत्रलेखा भी सिंदूर लगा रही हैं।