अपने आत्मीय मित्र को याद कर रहा हूं: पासवान की बरसी पर उनके परिवार को संदेश में पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत रामविलास पासवान की बरसी पर उनके परिवार के लिए लिखे गए संदेश को चिराग पासवान ने शेयर किया है। पीएम ने लिखा, "मैं उन्हें न केवल अपने आत्मीय मित्र के रूप में याद कर रहा हूं बल्कि भारतीय राजनीति में उनके जाने से उत्पन्न हुए शून्य को भी अनुभव कर रहा हूं।"