अपने करियर के आखिरी मैच में हारने के बाद रोने लगीं सेरेना विलियम्स, वायरल हुआ वीडियो

अपने करियर के आखिरी मैच में हार के बाद इंटरव्यू के दौरान 23-बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना विलियम्स रोने लगीं जिसका वीडियो वायरल हुआ है। 40-वर्षीय विलियम्स को यूएस ओपन 2022 के तीसरे राउंड के मैच में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने हराया। विलियम्स ने कहा, "थैंक यू डैडी...मुझे पता है आप देख रहे हैं...थैंक्स मॉम...शायद ये खुशी के आंसू हैं।"