अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने पॉर्न वीडियोज़ केस में मुंबई पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह अपने काम में 'बहुत व्यस्त' थीं और नहीं जानती थीं कि उनके पति राज कुंद्रा क्या कर रहे थे। उन्होंने कहा, "मुझे हॉटशॉट्स या बॉलीफेम ऐप्स की जानकारी नहीं है।" मुंबई पुलिस के मुताबिक, ऐप्स पर पॉर्नोग्राफिक कंटेंट कुंद्रा अपलोड करते थे।