दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने कहा है कि उन्होंने अपने पति व दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के कहने पर कुछ फिल्में कीं। उन्होंने कहा, "(तब) मैं एक चमची की तरह थी। वह (ऋषि) मुझे कहते थे 'आओ और इसे करो'...अपनी मर्ज़ी से मैंने कुछ नहीं किया।" बकौल ऐक्ट्रेस, "मैं अपने पति को खुश करने के लिए (वह सब) करती थी।"