कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए खेलने वाले कैरिबियन ऑल-राउंडर आंद्रे रसल अपने पहले हिंदी म्यूज़िक वीडियो में गाना गाते नज़र आएंगे। उन्होंने 'लड़की तू कमाल की' म्यूज़िक वीडियो के लिए अविका गोर के साथ कोलैबरेट किया है। उन्हें पलक मुच्छल के साथ बतौर गायक पेश किया गया है। म्यूज़िक वीडियो का निर्देशन पलाश मुच्छल ने किया है।