सीबीआई द्वारा शराब नीति केस में दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा है, "अपने पाप छिपाने के लिए भगत सिंह के नाम का इस्तेमाल न करें।" दरअसल, सिसोदिया ने गिरफ्तारी से पहले कहा था, "कुछ महीने जेल में भी रहना पड़े तो परवाह नहीं, भगत सिंह के अनुयायी हैं।"