अपने बच्चे को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करूंगा, चाहूंगा कि वह सॉकर खेले: रणबीर
ऐक्टर रणबीर कपूर ने कहा है कि वह अपने बच्चे को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहेंगे जिसने उनके (रणबीर) जीवन को दिशा दी। उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चे को खासतौर पर सॉकर खेलने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। गौरतलब है, हाल ही में रणबीर की पत्नी आलिया भट्ट ने गर्भवती होने की जानकारी दी थी।