बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने खुद को 'चोरों का सरदार' बताने वाले अपने बयान पर कहा है, "मैं अपने बयान पर कायम हूं...इसमें कोई संशोधन नहीं कर रहा।" बकौल मंत्री, "जनता ने मुझे चुना है...उनके लिए संघर्ष करता रहूंगा।" एक वीडियो में मंत्री ने कहा था, "हमारे विभाग का कोई ऐसा अंग नहीं...जो चोरी नहीं करता।"