inshorts

अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले यूपी के विधायक सुरेंद्र का बीजेपी ने काटा टिकट

अपने बयानों को लेकर अकसर सुर्खियों में रहने वाले बैरिया (उत्तर प्रदेश) से विधायक सुरेंद्र सिंह का बीजेपी ने विधानसभा चुनाव का टिकट काट दिया है जिसके बाद सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। सिंह ने मार्च 2021 में कहा था, "भगवान चाहेंगे तो आप बहुत जल्द सुनेंगे कि ताजमहल भी राममहल हो गया है।"