अपने बूथों पर सन्नाटा देख विपक्ष ने पूरी तरह हार मान ली है: स्वतंत्र देव सिंह

उत्तर प्रदेश में जारी मतदान के बीच बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है, "विपक्ष ने अपनी पूरी हार मान ली है...अपने बूथों पर सन्नाटा देख कर ईवीएम को दोष देना शुरू हो गया है।" वहीं, सपा का आरोप है कि कई स्थानों पर ईवीएम बंद हैं और कहीं-कहीं पर बिना आईडी देखे वोटिंग हो रही है।