अपनों के बारे में सोचें, मज़बूत रहना चाहिए: वैशाली ठक्कर की आत्महत्या के बाद करण कुंद्रा
अभिनेता करण कुंद्रा ने टीवी ऐक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की आत्महत्या पर शोक जताया है। उन्होंने पैपराज़ी से कहा, "आपके माता-पिता हैं, चाहने वाले हैं...उनके बारे में सोचें। तनाव होता है लेकिन वक्त हर चीज़ को ठीक कर देता है...आपको बस मज़बूत रहने की ज़रूरत है।" बकौल करण, ऐसी कोई परेशानी नहीं है जो वक्त के साथ ठीक न हो जाए।