अपमानजनक: भगवंत मान के 'केंद्र गवर्नर को किस आधार पर चुनता है' बयान पर पंजाब के राज्यपाल
पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के 'केंद्र सरकार किस आधार पर राज्यपाल चुनती है?' बयान को असंवैधानिक व अपमानजनक बताया है। दरअसल, पंजाब के 36 सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल्स को ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर भेजने पर राज्यपाल पुरोहित ने मान से पूछा था कि प्रिंसिपल्स को सिंगापुर भेजने का चयन किस आधार पर किया गया?